फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन

Wed, 20 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूंडरी मंडल की मंडल शक्ति केंद्र बैठक महिला मोर्चा जिला सचिव निधि मोहन के निवास स्थान गांव टयोंठा में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए आम लोगों के बीच जनसंपर्क तेज करने की बात भी कही गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया। सबसे जरूरी एकजुटता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी अमरपाल राणा, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुभाष हजवाना, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, सतपाल चुग, प्रताप राणा, धर्मेंद्र वाल्मीकि, प्रमोद ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें