फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्राह्मण समाज आज करेगा महापंचायत

Sun, 30 Jun 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के बालाजी कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक प्रवीण कुमार पर हमले के विरोध में रविवार को सीवन गेट की जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की ओर से महापंचायत की जाएगी। यह जानकारी जीवन रक्षक दल के संरक्षक राजू डोहर ने दी है।

उन्होंने बताया कि समाज के प्रवीण पर 24 जून को वार्ड नंबर 14 पार्षद व उसके पिता विनोद ने पांच बदमाशों को भेज कर उस पर जानलेवा हमला करवाया था। यह खुलासा हमलावरों ने रिमांड के दौरान किया है। महापंचायत में ब्राह्मण समाज के लोगों की सुरक्षा के लिए और उन्हें बदमाशों से बचने के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में हमले के साजिशकर्ताओं को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बालाजी कॉलोनी में एक डेयरी संचालक पर हमला करके चोटें मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दो दिन रिमांड के बाद शुक्रवार को जेल भेजा था। जाखौली निवासी आरोपी सुशील उर्फ शीली, अमरगढ़ जिला जींद निवासी गुरमीत उर्फ मोटा, चंदाना निवासी अजय, बलराज नगर कैथल निवासी कुलदीप उर्फ ननुआ व गांव कैलरम निवासी संदीप उर्फ जेपी को पुलिस ने 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।

बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी प्रवीण ने शिकायत दी थी कि वह बालाजी कॉलोनी मे दूध की डेयरी चलाता है। 24 जून की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ डेयरी पर आया। तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया था। डेयरी पर अचानक पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। उसकी पत्नी सोनिया उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया था।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने की रंजिश का मामला

शुक्रवार को डीएसपी ललित कुमार ने बताया था कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है सुभाष नगर कैथल निवासी विनोद ने उन्हें प्रवीण पर हमला करने के लिए कहा था। दरअसल, पीड़ित प्रवीण ने विनोद के पुत्र के खिलाफ वर्ष 2022 में पार्षद का चुनाव लड़ा था और चुनाव भी हार गया था। प्रवीण उनके करवाए गए कामों में बाधा डालता था, विभिन्न जगह उनकी शिकायत करता था। इन बातों की रंजिशन विनोद ने आरोपियों से यह वारदात करने को कहा था। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें