फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन पर स्टे होने के बावजूद काटी फसल

Sun, 30 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्टे होने के बावजूद गांव बुड़नपुर में एक आरोपी ने जमीन से फसल काट ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला के नायब तहसीलदार मंजीत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि गांव बुड़नपुर में रामपाल नामक एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर फसल उगा रखी थी। इस संबंध में प्रबंधन की ओर से इस जमीन पर अप्रैल में न्यायपालिका से स्टे लिया हुआ था। आरोपी रामपाल ने स्टे होने के बावजूद 22 अप्रैल को वहां से फसल काट ली, जबकि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें