कुलतारन गांव में बॉक्सिंग की नर्सरी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा खेल विभाग की तरफ से गांव कुलतारन में बॉक्सिंग खेल नर्सरी की सौगात मिली है। इसकी शुरुआत शनिवार सुबह की गई। खेल नर्सरी का उद्घाटन गांव के सरपंच देवेंद्र ने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर किया। उन्होंने खेलों में गांव का नाम रोशन करने वाले बच्चों के लिए हर तरह की मदद करने का भरोसा दिलाया।
विदित हो कि गांव में नर्सरी के कोच कुलविंदर सिंह हैं जो अपने समय के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। अब वे फौज से रिटायर्ड चुके हैं। इन्होंने 16 वर्षों तक बॉर्डर पर देश की सेवा की तथा अब उनका लक्ष्य गांव से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेल में आगे लेकर आना है। गांव में तीन अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी एवं 15 राष्ट्रीय मेडलिस्ट 40 राज्य मेडलिस्ट बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच देवेंद्र के साथ राजेश ढांडा, शमशेर सिद्धू, बलजीत गुजर, राकेश मोस्टरा, बलिंदर मोस्ट्रा, उपस्थित रहे।