फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाज आकांक्षा और अग्निवीर नितिन राणा को किया सम्मानित

Sun, 07 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
06 ढांड 01 अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आकांक्षा को सम्मानित करते हुए तेजवीर सिंह व अन्य।
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान तेजवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज छात्रा आकांक्षा तथा अग्निवीर सेना में चयनित छात्र नितिन राणा को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को नकदी व स्मृति-चिह्न प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर तेजवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया गया है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल नीतियां और खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रोत्साहन ने युवाओं को नई दिशा दी है। इसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश-विदेश में लगातार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए हैं। वर्ष 2025 में उसने नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा यूथ विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक तथा एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व भी वह जूनियर विश्व एवं एशियाई स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी है। हाल ही में उसका चयन भारतीय रेल में क्लर्क पद पर हुआ है, जो महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। वहीं बीएससी. द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन राणा का चयन अग्निवीर सेना में हुआ है। नितिन एक सक्रिय एनसीसी कैडेट भी हैं और उनका चयन बेसिक माउंटेनियरिंग कैंप और थल सैनिक कैंप के लिए भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि नितिन की उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें