फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाज निकिता को किया सम्मानित

Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोयल कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से कैथल की मुक्केबाज को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2024 में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली कैथल निवासी निकिता को भी सम्मानित किया गया।

यह जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलपति चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. आरएस बावा ने दी है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2024 में सर्वाधिक 71 पदक जीतने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एकमात्र यूनिवर्सिटी है। यह साल 2024 की प्रतिष्ठित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी जीतने वाली पहली निजी यूनिवर्सिटी बनी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 2023-24 में 543 पदक जीतें। हरियाणा के 33 छात्रों ने विभिन्न खेलों में यूनिवर्सिटी और देश का प्रतिनिधित्व किया है। डॉ. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए करने वाले हरियाणा के कैथल निवासी दीपक बांगर ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक और खेलो इंडिया गेम्स में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे खिलाड़ी तैयार किए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि भारत को गौरवान्वित भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें