फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बॉक्सर मनोज का चयन

Mon, 26 May 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में जुलाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राजौंद के बॉक्सर मनोज कुमार का चयन होने पर परिजनों एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन


दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में मनोज अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन कर चुके हैं। साथ ही ओलंपिक में भी भारत की ओर से मनोज ने शिरकत की थी। अब एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में मनोज भारत की ओर से विरोधियों को टक्कर देने के लिए मजबूत दावा पेश करेगा।

चयन पर माता-पिता ने जताई खुशी
मनोज के पिता शेर सिंह और मां कमला देवी ने कहा कि मनोज लगातार हमें गौरवशाली क्षण उपलब्ध करवा रहा है। दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन होने से उनकी खुशी की कोई ठिकाना नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वह फिर से गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार सहित बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंद्र सिंह सहित आठ बॉक्सर रिंग में अपने मुक्के का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन


पटियाला में हुए ट्रायल, आठ खिलाड़ी चुने
बॉक्सर मनोज के खेल प्रशिक्षक और बड़े भाई राजेश ने बताया की एनआईएस पटियाला में 21 से 23 मई तक राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ट्रायल हुए थे। इनमें आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। मनोज कुमार 64 किलो भार वर्ग में, विजेंद्र सिंह 75 किलो वर्ग, एल देवेंद्रो 49 किलो, शिवा थापा 56 किलो, मंदीप जांगड़ा 69 किलो, सुमित सांगवान 81 किलो, दिनेश 81-91 किलो और प्रवीण मोर 91 किलो प्लस भार वर्ग में चुना गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई में आठ सदस्यीय भारतीय टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता में 23 जुलाई से एक अगस्त तक मुकाबले होंगे। राजेश ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के चयन होने पर उन्हें काफी खुशी है।

देश का नाम रोशन करना लक्ष्य : मनोज
बॉक्सर मनोज ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत में बताया कि भारत का विश्व भर में नाम रोशन करना ही उसका लक्ष्य है। एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन होने से मुझे काफी खुशी हो रही है। अपने प्रदर्शन के बूते इस चयन को सही साबित करूंगा तथा देशवासियों एवं अपने कोच की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए शिद्दत से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें