फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टाइलें खरीदीं पर नहीं दिए 11 लाख

Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति ने ठेकेदार से 11 लाख रुपये की टाइलें खरीदकर उसका भुगतान नहीं किया। इसके अब न्यायालय में केस दायर करने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस में दी गई शिकायत में ढांड रोड स्थित सनसिटी के प्रोपराइटर गायित्री ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि वह भवन निर्माण का ठेकेदार है। ग्योंग निवासी सुशील ने उससे निर्माण के लिए 12 जनवरी 2023 को 11 लाख रुपये की उससे टाइलें उधार में ली थी। इसके बाद उसने 20 मार्च 2023 को 11 लाख रुपये का एक चेक भी दिया। चेक देने के दौरान उसने एक शपथ पत्र भी दिया। उसमें आरोपी ने कहा कि यदि वह रुपये नहीं चुकाता तो वे उसके खिलाफ न्यायालय में जा सकते हैं। फिर उसने यह चेक पांच जून 2023 इसी शपथ पत्र के आधार पर उन्होंने न्यायालय में केस दाखिल किया।

मामले के संबंध में विवेचना अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर आरोपी सुशील व उसकी पत्नी सोनिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें