फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में साहस का संस्कार पैदा करती हैं किताबें : कपूर

Fri, 30 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीरवार को पुलिस लाइन मैदान में प्रदेश के 18वें सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किताबें ही हैं जो बच्चों में गलत को गलत कहने की साहस का संस्कार पैदा करती हैं।

उन्होंने राज्य के सभी जिलों की पुलिस लाइन में संचालित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों के मध्य इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाने का प्रस्ताव रखा। इससे इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों का रुझान खेलों की तरफ भी बढे़गा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चक्रव्यूह की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय एक विचार है और यह पुलिस परिवारों के कल्याणकारी जीवन का आधार है। कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उन्होंने पुलिस परिसर में पौधारोपण भी किया।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में हरियाणा के युवाओं की हिस्सेदारी बृहद हो, इस अवधारणा को साकार करने के क्रम में हरियाणा की सभी पुलिस लाइन में ई-पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है।

गौरतलब है कि 19वां सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय जींद में उद्घाटन के लिए तैयार है। इसके साथ ही नूंह, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी व पलवल में पुस्तकालय निर्माणाधीन हैं।

इससे पहले कैथल की एसपी आस्था मोदी ने महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज करनाल डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि किताबें हर आयु वर्ग के लोगों को सशक्त माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आधुनिक ज्ञान, आस्था और संस्कृति का संगम है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में विविध विषयों की ऑनलाइन सैकडों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। यह पुस्तकालय नागरिक और पुलिस समाज की नई पीढ़ी के लिए अध्ययन केंद्र बनेगा। किताबों की यह दुनिया पुलिस नागरिक समाज के मध्य संवाद का मंच बन रहा है।
विज्ञापन


आईजी एनफोर्समेंट कुलदीप यादव ने इस दौरान कहा की पुस्तकें मानव सभ्यता की सबसे बड़ी धरोहर हैं। ये केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि विचारों, संस्कारों और कल्पनाओं की दुनिया हैं। यह पुस्तकालय आने वाले समय में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण, आईजी एनफोर्समेंट कुलदीप यादव, एसपी आस्था मोदी, सभी डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें