फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भा रहा जयपुरी कड़ा और मारवाड़ी मेहंदी

Thu, 17 Oct 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। करवा चौथ पर्व इस बार कैथल की मार्केट पर राजस्थान माल की मांग ज्यादा दिख रही है। कैथल की महिलाओं को जयपुरी कड़ा काफी भा रहा है। वहीं मेहंदी के थ्री डी, मारवाड़ी और राजस्थानी डिजाइन ज्यादा प्रयोग में हैं।

शहर के मुख्य बाजार में मेहंदी लगाने वाले कारीगरों की दुकानें सजी हैं। चूडिय़ों की दुकानों में भी काफी रौनक है। चूडिय़ों के साथ-साथ कड़ों और चूड़े की भी काफी मांग है।
विज्ञापन


एक ओर जहां चूड़ियों की दुकानों पर रौनक है। वहीं, मेहंदी लगाने वालों के पास भी सुहागिनों की भीड़ उमड़ रही है। चूड़ियों के आकर्षक डिजाइन और मेहंदी के मनमोहक छापे महिलाओं की पसंद बने हैं। इस संबंध में बाजार के दुकानदारों से बातचीत की गई।

चूड़ी विक्रेता सन्नी ने बताया कि कांच के कड़े इस बार पहली पसंद बने हैं। इनकी मांग भी काफी है। जयपुरी कड़े ज्यादा बिक रहे हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक भी है। महिलाएं काफी पहुंच रही हैं और अपनी मांग के अनुसार सामान ले रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य बाजार के चूड़ी विक्रेता गौरव ने बताया कि करवाचौथ पर्व की तैयारी जोरों पर है। सभी रंगों की चूड़ियों की भी मांग बढ़ रही है। महरून, वाइन, पीला व संतरी रंग ज्यादा बिक रहे हैं। कीमत भी 50 से शुरू होकर 200 रुपये तक प्रति सेट हैं। मेहंदी लगाने वाले कारीगर आशु ने बताया कि पर्व पर सजने के लिए महिलाएं दुकान पर पहुंच रही हैं। फिलहाल महिलाओं की संख्या कम है। अगले दो दिनों तक संख्या काफी अधिक हो जाएगी। थ्रीडी, मारवाड़ी और राजस्थानी मेहंदी के सबसे टॉप डिजाइन हैं। उन्होंने अन्य कारीगरों को भी अपने साथ लगाया हुआ है, ताकि समय रहते मेहंदी लगाने का कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें