19-कलायत। मृतक गौरव का फाइल फोटो
- फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत के गांव कैलरम में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का निर्वस्त्र शव सिंचाई के नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। माइनर के माध्यम से तालाब में जाने वाले पानी में शव पर एक महिला की नजर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों से सूचना मिलने पर कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मृतक की पहचान गांव कैलरम मैहला पट्टी निवासी गौरव के रूप में हुई।
एसएचओ ने बताया कि पहचान करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सीन ऑफ क्राइम सहित विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची। मृतक के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार वालों के बयान अनुसार घटना इत्तेफाक से हुई है। युवक खेती करता था और सुबह ही घर से बाहर गया था। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।