फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन बाद नहर से मिला 15 वर्षीय सचिन का शव, परिजनों में मातम

Sat, 15 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल सरसा ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे ढांड निवासी 15 वर्षीय सचिन का शव तीन दिन की तलाश के बाद शुक्रवार को मुंदड़ी नहर से बरामद किया गया। बुधवार शाम हादसे के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि नहर में डूबे सचिन का शव शुक्रवार को मुंदड़ी नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम सचिन अपने दो दोस्तों के साथ कौल सरसा ब्रांच नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सचिन को बचाने के लिए उसका दोस्त जतिन उसके पास पहुंचा, लेकिन वह भी पानी में डूबने लगा।
नहर के पास बैठे एक युवक ने किसी तरह जतिन को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली, जबकि तेज बहाव के कारण सचिन पानी में बह गया। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नहर के आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बाद शुक्रवार को सचिन का शव मुंदड़ी नहर से बरामद हुआ।

तलाश अभियान तेज करने की मांग पर दो बार हाईवे किया था जाम
सचिन के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में तेजी लाने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए थे। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करनाल-पटियाला हाईवे को दो बार जाम किया था। ग्रामीणों की मांग थी कि नहर में सचिन की तलाश के लिए अभियान तेज किया जाए और प्रशासन की ओर से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द तलाश अभियान तेज करने का आश्वासन दिया था। लगातार चले तलाश अभियान के बाद शुक्रवार को सचिन का शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें