फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या कर शव पत्थरों में दबाया

Wed, 26 Aug 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशनगढ़ गामड़ी में पुराने अस्पताल के समीप एक दुकानदार की हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे दबाया गया। दुकानदार शनिवार रात से लापता था।
विज्ञापन


शव बुरी तरह सड़ चुका है। मृतक के एक हाथ का बाजू व अंगुलियों को भी काटा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

डीएसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आरकेएसडी कॉलेज के पीछे स्थित बिशनगढ़ गामड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका 28 वर्षीय भाई बाबू ऊर्फ सुरजीत कुमार जींद रोड स्थित पुलिस नाके के समीप चाय की दुकान चलाता था।

वह शनिवार रात को करीब 12 व एक बजे के बीच में घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार शाम गामड़ी में पुराने अस्पताल के समीप खेल रहे बच्चों को नुक्कड़ पर तोड़े गए कमरों के पत्थरों के नीचे एक शव दिखाई दिया। किसी ने हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे दबाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी से पत्थरों को हटाकर शव को अस्पताल पहुंचाया। सीआईए प्रभारी सत्यवान सिंह ने मृतक के  परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की।


सुरजीत की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। उसके परिजनों ने बताया कि सुरजीत शनिवार रात 11 बजे के बाद घर पहुंचा था।

इसके बाद दो घंटे तक घर में ही बैठा रहा। इसके बाद एक फोन आया और वह शौच जाने की कहकर घर से निकल गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लग सका।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरजीत का करीब तीन-चार माह पूर्व झगड़ा हुआ था। झगड़ा करने वाला व्यक्ति कैथल के बाहर का था। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें