फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर में एक ही दिन में आधा दर्जन बार लगी आग

Wed, 26 Aug 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

उपमंडल गुहला के गांव पीड़ल में एक मकान में एक ही दिन में करीब आधा दर्जन बार आग लगने के कारण लोग सकते में हैं। आग का कोई कारण पता नहीं चल पा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

मकान मालिक सुशील कुमार ने बताया कि परिवार में वह स्वयं, उसकी माता व पत्नी के साथ लगभग 5 साल का एक छोटा बच्चा भी रहता है।

सुशील के पिता का देहांत हो चुका है और उसका ताया व चाचा पड़ोस में ही दूसरे मकान में रहते हैं और उनका सुशील के घर में रुटीन में ही आना-जाना है।

मंगलवार को उसकी मां किसी काम से दिल्ली गई हुई थी। घर में छोटे बच्चे के अतिरिक्त पति व पत्नी ही मौजूद थे। इसी बीच कई बार आग लगी। आग कभी मंदिर के परदे पर तो कभी बिस्तर की चादर पर लगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आग की रसोई व अन्य स्थानों पर बार-बार लगती रही। सुशील के अनुसार उसने इसे किसी तंत्र विद्या का हिस्सा समझा। परंतु सांय-सांय होते-होते चार बजे के करीब एक बार फिर मकान में आग लग गई।

इस बार आग भयानक थी, जिसे बुझाने के लिए चीका से फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया।

आग के कारण उसका करीब एक लाख रुपये से अधिक घर में रखा सामान जल गया। सुशील ने किसी पर भी शंका जाहिर नहीं की और माना कि यह कार्य तो किसी तांत्रिक का हो सकता है। जिसके चलते वह शक के आधार पर किसी व्यक्ति का नाम रखकर उसे कानून के झमेले में नहीं पाना चाहता।
विज्ञापन


वहीं तर्कशील सदस्य राजा राम के अनुसार यह जांच का विषय है और पूरी जांच करने के बाद ही यह बात उजागर हो सकती है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या है।

एसएचओ चीका जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आता और न ही परिजनों ने ऐसी कोई शंका जाहिर की है। जिससे किसी व्यक्ति विशेष पर कार्रवाई की जा सके। मामला पुलिस के संज्ञान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें