फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैप्टन पूनम रानी की याद में रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। हरियाणा की पहली बलिदानी बेटी कैप्टन पूनम रानी की शहादत की स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर कलायत के बढ़सीकरी कलां में लगा। आयोजित हुआ। इसमें 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के सौजन्य से सरपंच अमृतपाल विर्क, निफा से तालमेल कर आयोजन किया। अध्यक्षता अमृत पाल सिंह विर्क ने की। मुख्य मेहमान के तौर पर कैप्टन के पिता रामेश्वर फौजी और उनकी माता रामरत्ती देवी ने शिरकत की। उनके साथ बसवा संस्थापक रोहतास मेहरा, एडवोकेट रजत कलसन और भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर युवा मंच संरक्षक गुरदेव मौजूद रहे। इस अवसर पर एएसआई विजय कुमार, बसवा प्रदेश अध्यक्ष अमित बेलरखां, शिविर प्रभारी कुलदीप धानियां, प्रवीण राठी, गुरमेज सिंह व गुरमेल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें