जिला रैड क्रास सोसायटी द्वारा जेसीआई के सहयोग से शुक्रवार को आरकेएसडी महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रैड क्रास सोसायटी सचिव बलवान सिंह ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला रैड क्रास सोसायटी के प्रधान एवं डीसी के मकरंद पांडुरंग प्रात: 9 बजे करेंगे।
उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वे मानवता की भलाई के इस कार्य में स्वैच्छा से बढ़ चढ़कर रक्तदान करें, ताकि जरूरत मंद व्यक्तियों को रक्त देकर उनकी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सके।