फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्तदान शिविर का आयोजन 1 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। श्री भवानी सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में श्री भवानी मंदिर चीका के प्रांगण में 1 जुलाई को जिला रेडक्राॅस सोसयटी के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान कुलदीप माजरा ने बताया कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। समिति के उपप्रधान भूषण शर्मा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में हर युवा व हर सामाजिक संस्था के साथी रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए अपनी पूरी टीम संग पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस अवसर पर प्रधान कुलदीप माजरा, आदर्श क्लब के प्रधान बलबीर सैनी व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें