फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में 2 जुलाई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे रिक्शा और ऑटो

विज्ञापन
आटो यूनियन के सदस्य बस अड्डा पर बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले के करीब पांच हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालक 2 जुलाई को हनुमान वाटिका में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। यूनियन के अनुसार इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जिलेभर में सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन

यूनियन की बैठक में किराया निर्धारित, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और ऑटो संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्णय सभी चालकों की सहमति से लिए जाएंगे, ताकि भविष्य में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके। सोमवार को बस अड्डा परिसर में हुई ऑटो यूनियन की बैठक में रूपरेखा तय की गई। यूनियन के प्रधान संजीव ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग किराया लिए जाने से यात्रियों और चालकों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। न्यूनतम किराया 20 रुपये तय करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

आटो यूनियन के सदस्य बस अड्डा पर बैठक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें