फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का किया निरीक्षण

Thu, 16 Apr 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते बीईओ सुरेश नैन।
विज्ञापन
कलायत। खंड के निजी विद्यालयों में नियमों की पालना धरातल पर परखने के लिए बुधवार को बीईओ सुरेश नैन ने विभिन्न स्कूलों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न बिंदुओं की जांच की। टीम में ढूंढवा-कौलेखां सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य जसमेर सिंह, खडालवा स्कूल से रणबीर सिंह, बीईओ कार्यालय लिपिक सलीम व मलकीत शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले विद्यालय की मान्यता, रिकॉर्ड व रजिस्टरों की जांच की। टीम ने फीस वसूली की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान किताबों और स्टेशनरी से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। विद्यार्थी-अभिभावक किसी विशेष दुकान से किताबें एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य न हों। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। टीम ने विद्यालयों की कक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की कि वे सभी सरकारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें