किसान नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस। विज्ञप्
पूंडरी। मंगलवार को दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत से पहले सोमवार को पूंडरी में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के दो पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।
किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना और हल्का अध्यक्ष गुरनाम फरल को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे किसान भवन पूंडरी में दिल्ली जाने की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे।
किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के कार्यकर्ता किसान भवन में एकत्रित हुए थे, जहां मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए विचार-विमर्श चल रहा था। कैथल से सीआईए की टीम और स्थानीय पुलिस बल किसान ने पहुंचकर किसानों को हिरासत में ले लिया।
किसान नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस। विज्ञप्