फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाकियू के शिष्टमंडल ने डीसी से की मुलाकात

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय किसान यूनियन का शिष्टमंडल किसान नेता सतपाल दिल्लोवाली के नेतृत्व में डीसी से मिला। इस दौरान मंडी से उठान करवाने और किसानों के खातों में पैसे डालने सहित कई मांगों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

सतपाल ने कहा कि पीआर धान की खरीद के बारे में कैथल मंडी में दोपहर 12:30 बजे तक कोई भी पीआर धान की खरीद नहीं की राइस मिलर हड़ताल पर थे। कैथल मंडी के अंदर खरीदी गई धान के उठान को लेकर दिक्कत आ रही है। जब तक उठान नहीं होगा, किसानों के खाते में पैसे भी नहीं आएंगे। सरकार कहती है 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा लेकिन जो धान 25 सितंबर से खरीदा गया था, उसका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इस कारण किसान भी परेशान है। सरकार ने 26 सितंबर को एक नई घोषणा कर दी, जिस भी ट्रक के ऊपर जीपीएस लगा होगा, वही ट्रक मालिक धान का उठान कर सकेगा।

कैथल मंडी में अभी तक सिर्फ 13 ट्रैकों के ऊपर जीपीएस लगा हुआ है, जो सरकार ने नई कंपनी के साथ समझौता किया है उसी का जीपीएस लगवाना पड़ेगा। डीसी ने किसानों की इन मांगों पर आश्वासन दिया शनिवार तक लगभग 60 ट्रैकों पर जीपीएस लग जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह सहारण, जयपाल, सुखपाल मलिक, मामचंद, कलिया राम, भीम सिंह, रामेश्वर, दरबार, हजूर सिंह सोंगरी, कलीराम, सतबीर व रणधीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें