फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल के नेतृत्व में अनेक भाजपा कार्यकर्ता सीवन से यमुनानगर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल हुए। इस मौके पर पार्षद मोंटी कामरा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने को लेकर जबरदस्त उत्साह था। शैली मुंजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के प्रति विशेष स्नेह है और आज यमुनानगर में वे जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं वे पूरे उत्तर भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हरियाणा को एम्स जैसे संस्थान की सौगात दी है। एलिवेटेड रोड और राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया है। आयुष्मान भारत योजना से लाखों गरीबों का इलाज संभव हुआ है। किसानों के लिए आधुनिक मंडियां और भंडारण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। युवाओं के लिए स्किल इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं को मजबूती दी गई है और आज जो नई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं वे औद्योगिक और मैडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देंगी।
इसी के साथ भाजपा नेता बालकृष्ण मोरे के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं का एक अन्य जत्था यमुनानगर के लिए रवाना हुआ। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं का एक अन्य जत्था यमुनानगर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आज करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने हमेशा हरियाणा के विकास को प्राथमिकता दी है और यही कारण है कि आज प्रदेश का किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी वर्ग स्वयं को मजबूत महसूस कर रहा है। इस अवसर पर राजेश आर्य, शकुंतला चौधरी, सुभाष भगत सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें