फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव में मिली जीत पर जश्न, भाजपाइयों ने जताया उत्साह

Tue, 05 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कपिल कमल में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में सोमवार को पश्चिम बंगाल, पंुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत और बढ़त के उपलक्ष्य में जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

ज्योति सैनी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की विकास और सुशासन की नीति पर भरोसा जताया है, जिसके लिए सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि यह विजय राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की जीत है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, जो आने वाले समय में और भी बड़े परिणाम लेकर आएगा।

कैथल नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम किया है, जिसके चलते हर वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। भाजपा महिला नेत्री अनिता ढुल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है, जिससे पार्टी को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


इस मौके पर सुभाष हजवाना, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, शैली मुंजाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें