बंगाल में प्रचंड बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर करते भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता
गुहला चीका/कलायत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर गुहला चीका और कलायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई गई। इसकी अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकिशन राणा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजकिशन राणा और राजीव राजपूत ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व का परिणाम बताया। इस मौके पर मार्केट कमेटी उपप्रधान ऋषिपाल सहारण, राकेश कंसल, वीरेंद्र राणा, नीटू राणा, नरसी गर्ग, राजेश बेदी, प्रवीण कंसल, रणदीप धौला और रमेश ढूंढवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुहला में भाजपा नेता अमरजीत घोतरा ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव की जीत है और अब इन राज्यों में विकास को गति मिलेगी। संवाद