फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

Tue, 07 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला चीका। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब देशवासी स्वदेशी सामान का उपयोग करेंगे। इससे देश का पैसा देश में रहेगा और उद्योग मजबूत होंगे। प्रदेशाध्यक्ष रविवार देर शाम को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। निवास पर पहुंचते ही बाजीगर ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, मनीष कठवाड़, मांगे राम जिंदल, संजीव मित्तल, अमित जिंदल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें