संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पेहोवा रोड स्थित मस्जिद चीका में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मस्जिद में मौलवी फारुक मोहम्मद ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग नमाज के माध्यम से अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगे। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे।
त्योहार के दिन घरों में मीठे पकवान बनाए गए, जिनमें खासतौर पर मीठी खीर, हलवा और सेवइयां शामिल थीं। ईदगाह पर पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। बच्चों में खास उत्साह देखा गया और मेले में जमकर खरीदारी की गई।
मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चीका के प्रधान ऐश मोहम्मद ने कहा कि लगभग एक महीने रोजा रखने के बाद चांद का दीदार कर ईद मनाई गई। उन्होंने बताया कि इस महीने में झूठ, फरेब और
मक्कारी से परहेज किया जाता है।
उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि हमारा भारत देश तरक्की करे और विश्व में नंबर एक पर आए।
उपप्रधान नूरुद्दीन ने कहा कि ईद भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक माह तक रोजा रखने के बाद लोग ईद के दिन अपना रोजा इख्तियार करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं।
इस अवसर पर मास्टर मलकीत सिंह, फकीरिया खान, कवांलद्दीन, सोमाखान, मेहरदीन, मसीतां, मोहम्मद, नसीम, मेशा, बब्लू, साजिद, आशु, साजिद, मुश्ताक, असलम, शकील, अरमान और पनाह भी मौजूद रहे।
ईद के अवसर पर चीका ईदगाह में नवाज अता करते हुए मुस्लिम समाज लोग।