फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री खाटू श्याम मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Fri, 16 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के माॅडल टाउन मेंं नव निर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा आपसी सौहार्द एवं भाईचारा का संदेश देती आई है। इसलिए इस विरासत के संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहद गंभीर है। अयोध्या मेंं रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसे आयोजनों से आम जन में जागृति की बयार चल रही है।
विज्ञापन

श्री कपिल मुनि ज्योतिष एवं रत्न केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य और श्री खाटू श्याम मंदिर पुजारी सुनील दत्त शांडिल्य की अगुवाई में मौजूद लोगों ने मेहमानोंं का अभिनंदन किया।

साथ ही श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी प्रधान रिटायर्ड एसडीओ रामपाल सिंह, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय सिंगला, एडवोकेट विपुल सिंगला, उप प्रधान वीरेंंद्र राणा, गुलशन कांसल, श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी प्रधान राजू कौशिक मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने की। इस मौके पर भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा, जिला सचिव राममेहर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जागरण में की शिरकत ः प्रदेशाध्यक्ष और राज्य मंत्री ने श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी, श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी, लखदाता सेवा समिति व विभिन्न संगठनों के साथ भव्य मंदिर मेंं पूजा-अर्चना के बाद रात्रि जागरण मेंं शिरकत की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र के संभाग सांख्य दर्शन प्रवर्तक भगवान कपिल मुनि की धरा का सांस्कृति के साथ-साथ हर स्तर पर विकास करवाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर सौगातें दी जा रही हैं।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खोले जा रहे विकास के पिटारे से इस क्षेत्र को देश-विदेशों में बड़ी पहचान मिल रही है। यह हर किसी के लिए गौरव का विषय है। प्रदेशाध्यक्ष ने पांच लाख और राज्य मंत्री ने श्री खाटू श्याम की आदर्श विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के मिशनों को गति देने के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि श्री खाटू श्याम मंदिर मेंं बुधवार को मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक परंपरा का जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन


इससे कलायत का विश्व पटल पर सांस्कृतिक महत्व बढ़ेगा। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को सद्भावना और शांति का पैगाम बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें