फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवाभाव से काम कर रही सरकार ः डॉ. कमल

Fri, 16 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के ढांड स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता भाव से नहीं सेवा भाव से काम कर रही है। सरकार की योजनाओं व सेवाओं पर पहला हक गरीबों का है। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों और वंचितों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जो पूरी तरह से अंत्योदय व गरीब हितैषी हैं।

उन्होंने कहा कि हमने शासन करने की नीति को सुशासन की नीति से बदला है। लागू की गई सभी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाना सरकार अपना कर्तव्य समझती है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना गरीबों व वंचितों के लिए संकट मोचक बनकर आई है। जनकल्याणकारी योजना के तहत, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। गौरतलब है कि डॉ. कमल गुप्ता से जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ पारिवारिक संबंध है। इस मौके पर गुर्जर ने डॉ. कमल को शाल उढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें