फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
97 कैथल। कपिल कमल जिला कार्यालय में भारत रत्न परम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की - फोटो : mathura
विज्ञापन
कैथल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैथल स्थित जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के एक आदर्श पुरुष थे, जिन्होंने राजनीति को मूल्यों, मर्यादा और राष्ट्रहित से जोड़ा। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में अपनी वैश्विक पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन और विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा, अटल जी के सुशासन, विकास और ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश संधू, मुनीश शर्मा, जिला आईटी प्रमुख रविंद्र धीमान, जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, जंगीर सिसला, जिला सचिव अवधेश किशोर राय, कार्यकारिणी सदस्य उषा मचल, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री शमशेर सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें