फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपाइयों ने जलाया कांग्रेस सांसद का पुतला

Mon, 11 Dec 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया। साथ ही नारेबाजी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार का पैसा निकल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय रोड पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा सभी ने देखा कि किस प्रकार कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान पर भ्रष्टाचार का पैसा निकल रहा है। यह वह पैसा है जो गरीबों से टैक्स के नाम पर लिया जाता है। यह पैसा सांसदों के घर पर निकल रहा है।
विज्ञापन


साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी नेता चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। यह गरीबों का पैसा है, जो कांग्रेस अब तक लूटती आई है। इस पर प्रधानमंत्री ने नकेल कसने का काम किया है। एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता में लगे हैं देश के इतिहास में पहली बार किसी दबिश में इतनी बड़ी नकद राशि नहीं बरामद की हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, सुरेश गर्ग नोच, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रमुख राज रमन दीक्षित, बलविंद्र जांगड़ा, नरेश मित्तल, हरि चंद जांगड़ा, सुरेंद्र जांगड़ा बरोट, प्रवीन प्रजापति, प्रवीन सरदाना, ज्योति सैनी, आदित्य भारद्वाज, पूनम सहोता, काका सचदेवा, बिट्टू गर्ग, नरेश सजूमा, दीपक शर्मा, विनोद कठवाड़, शाम लाल कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें