फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण सेवा संस्थान वंचितों की सेवा में सक्रिय: डॉ. विवेक

Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
27 कैथल। सेवा विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की ओर से अंबाला रोड स्थित सैनी मिडिल स्कूल में रविवार को सेवा विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय शाखा प्रमुख डॉ. विवेक गर्ग ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. नरेश गर्ग ने किया।

अपने संबोधन में डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन और कैलाश मानव के आशीर्वाद से समाज के वंचितों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्य से जुड़ें और अपने परिचितों को भी प्रेरित करें, ताकि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
विज्ञापन


नवनियुक्त संयोजक दुर्गा प्रसाद ने संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सेवाएं जिले में लगातार आगे बढ़ाई जाएंगी। कैथल जिला प्रभारी ने जानकारी दी कि कैथल के चीका, कलायत, ढांड, पुंडरी सहित अन्य कस्बों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. रमन गोयल, सतीश सेठ और आईएमए कैथल के प्रधान डॉ. ललित ने भी संस्थान के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कैथल शाखा का औपचारिक गठन किया गया। इसमें सतपाल मंगला को जिला प्रभारी, दुर्गा प्रसाद को शाखा संयोजक, डॉ. अनिल जिंदल को सह संयोजक, डॉ. नरेश गर्ग को सचिव, विनीत मंगला व सोनू बंसल को सहसचिव, डॉ. मनोज बंसल को कोषाध्यक्ष तथा मनोज गर्ग को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

शाखा कैथल के वरिष्ठ सदस्य सुमेर चौधरी, ज्ञान चंद भल्ला, जयप्रकाश गर्ग, शेर सिंह और ईश्वर गोयल को शाखा संरक्षक घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें