फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन नगर पालिका में बोर्ड लगाने को लेकर भाजपा नेता का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। नगर पालिका क्षेत्र में बड़े-बड़े स्टील के बोर्ड लगाए जाने को लेकर भाजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बलविंदर जांगड़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने हाल ही में स्टील के बड़े-बड़े बोर्ड नगरपालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए लगवाए हैं, जबकि प्राथमिकता नगर के विकास कार्यों पर दी जानी चाहिए थी।

बलविंदर जांगड़ा ने आरोप लगाया कि प्रत्येक बोर्ड पर लगभग 30 हजार रुपये का खर्च आया है और लगभग 20 बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या छोटे बोर्डों से काम नहीं चल सकता था और क्या इस समय इनकी इतनी आवश्यकता थी? उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा के बोर्ड लगाने आवश्यक हैं, लेकिन विकास कार्य उससे भी जरूरी हैं। बोर्ड लगाना बाद की जरूरत है, पहले नगर में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें, तालाबों का सुंदरीकरण, स्वागत द्वार और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे मूलभूत कार्य पूरे किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बोर्ड लगाने का कार्य तय प्रक्रिया के तहत टेंडर निकालकर वर्क ऑर्डर जारी कर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य विकास कार्यों के लिए भी टेंडर जारी किए जा चुके हैं और जैसे-जैसे टेंडर खुलेंगे, कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें