फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों पर उठ रहे सवालों का जवाब दे भाजपा सरकार : लाली शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाली शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का भाजपा सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। सवालों को नजरअंदाज करने के बजाय तथ्यों के आधार पर उनका समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना विपक्ष की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें