संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से विचार विमर्श कर पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। हालांकि इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
इसके तहत पहले की कार्यकारिणी में घोषित कार्यकर्ता पहले की तरह ही अपना पद संभालेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा की महिला नेता व यूएचबीवीएन की निदेशक ज्योति सैनी, शैली मुंजाल, सुरेश, महेंद्र सिंह चीमा, ईशम सिंह साकरा, कुलविंद्र राणा को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश संधू व रामपाल राणा को जिला महामंत्री, रमनदीप कौर चहल, कृष्ण शर्मा पिलनी, शक्ति सौदा, राजेश बिढ़ान, रामेश्वर शर्मा व रोशन सैनी पूंडरी को जिला सचिव, शीशपाल जिंदल को जिला कोषाध्यक्ष, हरिश्चंद्र जांगड़ा को जिला कार्यालय सचिव, राज रमन दीक्षित को जिला मीडिया प्रमुख व भीमसेन अग्रवाल को जिला सह मीडिया प्रमुख, बलविंद्र जांगड़ा सीवन को जिला आईटी प्रमुख, हिमांशु गोयल को सह आईटी प्रमुख और ईश्वर चंद को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। कार्यकारिणी की घोषणा पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेशों पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता खूब मेहनत करेंगे और तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में भाजपा का शासन लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। क्योंकि कार्यकर्ताओं से पार्टी का विकास होता है और पार्टी जीत की दहलीज पर पहुंचती हैं।
सीवन में शैली मुंजाल बनी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष
सीवन। भाजपा ने जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें सीवन की भाजपा नेता शैली मुंजाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यह पद मिलने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शैली ने जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का धन्यवाद किया। संवाद
डॉ.अतुल चानना भाजपा में शामिल
गुहला-चीका। प्रदेश कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व 2019 के चुनाव में सह संयोजक रहे डॉ. अतुल चानना कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बंतो कटारिया व डॉ. अशोक तंवर की मौजूदगी में डॉ. अतुल चानना को पार्टी का पटका पहना भाजपा में शामिल करवाया। मंगलवार को डॉ. अतुल चानना के अपने निवास चीका में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। संवाद