फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों, युवाओं और महिलाओं से किए वादे नहीं किए पूरे : आदित्य सुरजेवाला

विज्ञापन
जनसभा में उप​स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत पूंडरी हलके के गांव बरसाना की तंगोरिया चौपाल में जनसभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामपाल बरसाना की अध्यक्षता में हुई जनसभा में कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जड़ौला, पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे वादे किए थे लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की लागत बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सुरजेवाला ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। मतदाता अपने वोट की जांच करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आवाज उठाएं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि पार्टी हर बूथ और गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। रामपाल बरसाना ने अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

जनसभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य। विज्ञप्ति

जनसभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य। विज्ञप्ति

जनसभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें