फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल ब्लॉक में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, 30 तक सभी लंबित आवेदन निपटाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल की ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक लघु सचिवालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक सुमन कुमार ने की। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ सुधीर सिद्धू सहित बैंक प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी प्रायोजित बैंकिंग योजनाओं की शाखावार और व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एलडीएम सुमन कुमार के कहा कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। सभी संबंधित बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि वे 30 नवंबर तक लंबित सभी आवेदनों का निपटान सुनिश्चित करें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने, पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक नामांकन करने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में बैंकों और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें