फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आवाज का मिलान होते ही भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी

Tue, 14 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला चीका। चीका नगरपालिका की राजनीति में चल रही जोड़तोड़ की थ्योरी आखिर एसीबी की जांच के आगे धरी रह गई। वार्ड नंबर 14 के भाजपा पार्षद जितेंद्र कुमार का 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का प्लान पूरी तरह चौपट हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, जून माह में विजय कुमार नामक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पार्षद जितेंद्र कुमार ने नगरपालिका उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के पक्ष में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वोट देने के एवज में 50 लाख रुपये की मांग की थी। इस डील में उसने अपने दो अन्य पार्षद साथियों के नाम भी बताए थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर ली और सबूतों सहित एसीबी को सौंप दी। जब पार्षदों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने रिश्वत से इनकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब में जितेंद्र कुमार की आवाज का वॉयस मैच टेस्ट कराया गया, जिसमें रिकॉर्डिंग उसकी आवाज से मेल खा गई।
विज्ञापन


इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के मुताबिक, अब दो अन्य पार्षदों से भी पूछताछ की जाएगी। अगर उनके खिलाफ भी ठोस साक्ष्य मिले, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें