फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस ने चहेते डीलरों को दिया बढ़ावा : दुष्यंत

Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रामलीला मैदान में रविवार को जजपा-एएसपी की रैली में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शिरकत की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने चहेते डीलरों को बढ़ावा दिया है। जजपा-एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हरियाणा में बदलाव तय है, इसलिए कार्यकर्ता बूथ संभालकर जेजेपी-एएसपी उम्मीदवारों की जीत को पूरी तरह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर कहते थे कि सत्ता वो चाबी है, जो आपकी सारी परेशानियों का हल कर सकती है, इसलिए अपनी तरक्की के लिए क्षेत्रवासी जेजेपी-एएसपी का साथ दे। चंद्रशेखर ने कहा कि जेजेपी-एएसपी की सरकार में गरीब, किसान, कमेरे की तरक्की के लिए हम मिलकर काम करेंगे और लोगों की बुनियादी समस्याओं का निपटारा होगा।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही हरियाणा को लूटकर प्रदेश के लोगों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के राज में प्रदेश में बड़े उद्योग पलायन को मजबूर थे और दोनों सरकारों ने अपने चहेते डीलरों को हावी रखा।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जजपा ने हरियाणा के विकास के लिए अनके बड़े कदम उठाए है और जेजेपी-एएसपी गठबंधन की सरकार बनने पर हरियाणा को तरक्की के पथ तेजी के साथ अग्रसर किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इसी तरह भाजपा सरकार में भी जेसीबी जैसी कंपनी तमिलनाडु जाने को मजबूर थी, लेकिन जजपा राज में हिस्सेदारी होने के बाद हमारे प्रयास के चलते जेसीबी, मारुति जैसी कंपनियां हरियाणा में रहकर युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें