राजौंद। खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन की अध्यक्षता में सोमवार को खंड राजौंद में बीआईयू (ब्लॉक प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान दिसंबर और जनवरी माह के लिए तय लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। 60 दिनों से अधिक समय से निरीक्षण से वंचित विद्यालयों में कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थर्ड पार्टी असेसमेंट के परिणामों का विश्लेषण करते हुए जनगणना आधारित आकलन के निष्कर्षों पर चर्चा की गई।विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए उपचारात्मक (रिमेडियल) रणनीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी-2026 और वार्षिक आकलन सत्र 2025-26 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।बैठक में शिक्षक संबंधी मुद्दों, होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, विद्यार्थियों के आईडी कार्ड तथा पीएमयू बजट के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर एफएलएन को आईएमओ नोडल इंचार्ज संदीप पाठक, सभी क्लस्टर मुखिया, सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के मुखिया तथा बीआरपी/एबीआरसी उपस्थित रहे। संवाद