फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ लोगों को 2022 तक मिलेंगे पक्के मकान : बीरेंद्र सिंह

Sat, 20 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार साल 2022 तक देशभर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 5 करोड़ लोगों के लिए पक्के मकानों का निर्माण करवाएगी। बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत हाथ के हुनर का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


 इसके तहत 70 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार की पक्की गारंटी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शनिवार को राजौंद की अनाज मंडी में धर्मपाल शर्मा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई करवट ली है। देश ने आर्थिक आजादी की तरफ कदम बढ़ाए हैं।

 केंद्र सरकार द्वारा संशोधित भूमि अधिग्रहण अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि किसी भी उद्योगपति या व्यापारी अथवा बड़े साहूकार घरानों को एक इंच जमीन भी भूमि अधिगृहित करके नहीं दी जाएगी। सरकार द्वारा केवल विकास परियोजनाओं के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि गरीबों व किसानों के मसीहा चौधरी छोटू राम के नाती के तौर पर उनके रहते किसी भी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। विपक्षी पार्टियों द्वारा भूमि अधिग्रहण अधिनियम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी हरियाणा में विकास से अछूते हलकों का महासम्मेलन होगा
इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दो माह में उत्तरी हरियाणा के विकास से अछूते हलकों का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस महा सम्मेलन में 14 पिछड़े हलकों के संपूर्ण विकास की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजौंद और डुमरखां गांव एक जैसे हैं।

मैं, इन क्षेत्रों में समान विकास करवाने का पूर्ण प्रयत्न करूंगा। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं तथा नागरिकों द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का पगड़ी, तलवार तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता धर्मपाल शर्मा ने भी विचार रखे। मंच संचालन उमेश शर्मा ने किया।

इस दौरान जिला प्रधान राजपाल तंवर, पूंडरी से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गोलन, समालखा प्रत्याशी शशीकांत कौशिक, जिला महामंत्री वीरेंद्र छौत, अशोक गुर्जर ढांड, सतीश शर्मा सिरटा, किसान सैल के प्रदेश सचिव राकेश राणा, राजौंद मंडल प्रधान संजीव दीक्षित,  कलायत मंडल प्रधान राममेहर कुराड, बालू मंडल प्रधान राजेश बिडान, शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, विधानसभा प्रमुख डा. संदीप राणा, मंडल सदस्यता प्रमुख अशोक सेरधा, सुरेंद्र ढुल, उमेश शर्मा, महिला मोर्चा की अनु राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन राणा और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें