कैथल। चिल्ड्रेन पार्क से चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता न्यू बैंक कॉलोनी निवासी सरोज राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 दिसंबर की शाम को पांच बजे चिल्ड्रेन पार्क में सैर करने के लिए आया था। इसके बाद जब वह वापस पहुंचा तो चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद