कैथल। थाना चीका क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में सीआईए गुहला ने एक आरोपी पंजाब के समाना निवासी बंटी कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए गुहला की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। गांव चक्कु लदाना निवासी मोहित गर्ग ने शिकायत दी थी कि वह 13 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए चीका आया था। उसने अपनी बाइक बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से चोरी मिली। इस संबंध में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।