कैथल। करनाल रोड पर नहर कॉलोनी गेट नंबर दो के सामने एक लैब टेक्नीशियन शुभम कुमार की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक का लॉक तोड़कर उसे कुछ दूर तक ले गया और फिर फरार हो गया। शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर में अपनी लैब में था और लौटकर देखा कि बाइक गायब है। सीसीटीवी जांच में चोरी का पूरा मामला स्पष्ट हुआ। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बाइक बरामद करने और आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। संवाद