कैथल। 242 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने जयपुर से जुड़े सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एसआई रमेश के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम उसे पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 9 जुलाई को मोहना एनएच-152 डी पुल के नीचे ट्रक को पकड़ा। चालक स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी निवासी निलोखेड़ी, करनाल के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे कंटेनर के खाली हिस्से में छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक कट्टों से 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। हरविंद्र ने मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त मंगवाया था। रिमांड में पूछताछ में बताया कि डोडा पोस्त अकरम निवासी बधाना, नीमच (मध्यप्रदेश) ने सप्लाई किया था। इसके बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अकरम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद