फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल

Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के कोर्ट परिसर के पास एक कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के चार दिन बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी सचिन सचदेवा ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि वह रतिराम हॉस्पिटल में केमिस्ट की दुकान चलाते हैं। 25 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक पर सवार होकर ढांड रोड से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


करीब रात 10 बजे जब वे कोर्ट के सामने आशीर्वाद ढाबा के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक उन्हें बाइक सहित करीब 15 से 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया और फिर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे में सचिन के बाएं कंधे में गंभीर चोट, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर, और सिर, आंख, कमर व घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी प्रीति की टांग और पैर में फ्रैक्चर हो गया, साथ ही सिर, दोनों बाजू, कमर और घुटनों पर भी चोटें लगीं। टक्कर से बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि हादसे के चार दिन बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें