संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव भूना में कुछ युवकों ने शनिवार मध्य रात्रि में एक पेट्राेल पंप पर लगी मशीन पर तोड़फोड़ की। सीवन थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीवन थाना में दी गई शिकायत में गांव कल्लर माजरा निवासी बलवंत राम ने बताया कि उसका गांव भूना से खरकड़ा रोड पर श्रीराम किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। इस पर सिंगारा राम सुल्तानियां चौकीदारी करता है। उसने 20 अगस्त की सुबह चौकीदार सिंगारा राम ने उसे फोन पर सूचना दी कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार अज्ञात युवक एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए।
उन्होंने तेल डलवाने के लिए कहा, लेकिन समय अधिक होने के कारण चौकीदार ने तेल डालने से मना कर दिया। इसके बाद इन युवकों ने पेट्रोल पंप की मशीन पर तोड़फोड़ की और फरार हो गए । सीवन थाना के प्रभारी सुखदेव सिहं ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।