फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा तो देवता तुल्य हैं, उन्हीं का समर्थन कर लें सुरजेवाला : भाटिया

Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर करनाल के सांसद संजय भाटिया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला भाजपाइयों और उन्हें वोट देने वालों को राक्षस बता रहे हैं, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा तो देवता तुल्य हैं, कम से कम उन्हीं का समर्थन कर लें। इनका हर समय आपस में ही झगड़ा रहता है।
विज्ञापन

पार्क रोड स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने वाले लोगों से अधिक दुख है। यही कारण है कि वे लोगों को आपस में जातियों में बांटते हैं। भाटिया ने कहा कि जिस हिंदुस्तान का हम खा रहे हैं। उसके प्रति अच्छी सोच रखने की बजाय वे राजनीति करते हैं। साथ ही देश हित में काम करने वाली पार्टी को नकली बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें