फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर कार की चपेट में आने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी भी रूप से घायल हो गई।

अर्जुन नगर कैथल निवासी सविता ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब सवा आठ बजे जब वह अपने पति रोहित के साथ बाइक से जा रही थी। जींद रोड पर एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पति रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सविता ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन रोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैथल शहर थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें