हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। इसके बाद पीड़ित ने दो दिन बाद चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव नौच निवासी गुरमीत सैनी (25) ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 4 जुलाई को वह अपने ताऊ के लड़के कुलदीप के साथ मेहनत मजदूरी करने के लिए अपने गांव नौच से कैथल गए हुए थे। इसके बाद वे अलग-अलग मोटरसाइकिल पर काम से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे एचसीटीएम कॉलेज से पेहवा रोड पर पहुंचे तो गांव क्योड़क की ओर से आ रहे कार चालक कुलदीप की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने कुलदीप मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया। घायल अवस्था में इसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते पीड़ित को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसके भाई कुलदीप की 06 जुलाई को मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।