फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पिंजुपुरा निवासी जसबीर ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वे दो भाई हैं और दोनों भाई प्राइवेट दवाइयों की कंपनी में काम करते हैं। आठ जून को उसका 32 वर्षीय भाई संजीव गांव से अपनी मोटरसाइकिल पर कैथल गया था। शाम को जब वह चंदाना कट से थोड़ा आगे कलायत की तरफ तो एक निजी बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण संजीव की मौत हो गई। बस का चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एलएनजेपी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में तैनात एसआई कमल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पर कुरुक्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। अस्पताल में मौत हो गई। युवक ने पीले रंग की कमीज और काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। युवक की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। उसके बाएं हाथ की बाजू पर एस और दाएं पर किसी दूसरी भाषा में कुछ लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें